Meri Fasal Mera Byora Registration 2023, Last Date @ fasal.haryana.gov.in

हरियाणा राज्य के किसानो को उनकी फसल का उचित मूल्य देने और किसानो को एक ही मंच पर सारी सुविधाएँ देने के लिए एक योजना की शुरुवात की गयी जिसका नाम मेरी फसल मेरा ब्यौरायोजना रखा गया है | इस योजना की शुरुवात हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी खटटर ने की | इस योजना के माध्यम से किसानो को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा और किसानो को उनकी फसल से सम्बंधित सारी जानकारी इस योजना के माध्यम से मिल पाएंगी | इस योजना से किसानो को अपनी फसल बेचने के लिए कहीं भी चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे | सरकार किसान की फसल का उचित मूल्य तय करेगी और किसानो से फसल खरीदेगी | इस योजना के शुरू होने से किसानो को प्राकृतिक आपदा के कारण यदि फसल को नुकसान होता है तो मुवावजा भी इसी योजना के माध्यम से किसानो को दिया जायेगा |

Meri Fasal Mera Byora Registration 2023

किसानो को सरकार द्वारा मुफ्त में दिए जाने वाले खाद,बीज और कीटनाशक दवाइयों की सुचना भी इसी योजना के माध्यम से मिल पायेगी | किसी भी प्रकार की सब्सिडी यदि किसानो को दी जाती है तो वह भी इसी योजना के माध्यम से किसानो को मिल पायेगी | किसान को किसी भी प्रकार के लोन की जरुरत पड़ने पर इसी योजना के माध्यम से मिल पायेगा | इस योजना के बहुत सारे लाभ है जिनका लाभ लेने के लिए किसानो को इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करना होगा जिसका पूरा विवरण इसी लेख में हम आपको देंगे | जो किसान इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण नहीं करता है वो इस योजना का लाभ लेने के पात्र नहीं होंगे | किसानो को अपनी फसल बेचने के लिए इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करना है उसके बाद किसान को सरकार सुचना देगी उसी दिन सरकारी मंडी में जाकर अपनी फसल का सही तोल करवा देना है और अपनी फसल का उचित मूल्य बैंक कहते के माध्यम से प्राप्त हो जायेगा |

Meri Fasal Mera Byora Registration 2023 Details

योजना का नाम मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना
लाभार्थी हरियाणा राज्य के किसान
किस राज्य में शुरू हुई हरियाणा
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
किसके द्वारा शुरू की गयी हरियाणा राज्य की सरकार द्वारा
ऑफिसियल वेबसाइट fasal.haryana.gov.in

Meri Fasal Mera Byora Yojana Benefits

इस योजना के शुरू होने से हरियाणा राज्य के किसानो को बहुत सारे लाभ प्राप्त होंगे जो निम्न है

  1. किसानो को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा |
  2. किसानो की आय में वृद्धि होगी |
  3. किसानो को समय समय पर उनकी फसल से संबंधित सारी जानकारी एक ही जगह पर मिल पायेगी |
  4. एक ही जगह पर किसान का पंजीकरण और उसकी फसल का पंजीकरण तथा खेत का विवरण हो सकेगा |
  5. प्राकृतिक आपदा से फसल को नुक्सान होने पर दिए जाने वाले उचित मुवावजे को किसान पहुँचाने में आसानी रहेगी |
  6. खाद,बीज,लोन और सब्सिडी भी किसानो को इसी योजना से मिल पायेगी |
  7. किसान को फसल बोन से लेकर काटने तक और काटने से लेकर बेचने तक की सारी जानकारी मिल पायेगी |
  8. किसानो को अपनी फसल को बेचने के लिए प्राइवेट मंडियों में चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे |
  9. किसान को घर बैठे अपनी फसल को बेचने की सुविधा ऑनलाइन मिल पायेगी |
  10. किसान की सारी समस्याओं का समाधान हो पायेगा |
  11. सरकार द्वारा किसानो के लिए जो भी योजना शुरू की जाएगी उसकी सुचना भी इसी योजना से किसानो को मिल पायेगी |

Meri Fasal Mera Byora Yojana Required Documents 

इस योजना का कोई भी किसान ऑनलाइन पंजीकरण करता है तो उस किसान को कुछ जरुरी दस्तावेजों की जरुरत पड़ती है जिनका विवरण इस प्रकार है

  1. आधार कार्ड
  2. बैंक पासबुक
  3. मोबाइल नंबर
  4. जमीन की जमाबंदी
  5. खसरा नंबर
  6. पासपोर्ट साइज फोटो
  7. स्थाई पत्ता

Meri Fasal Mera Byora Yojana Eligibility Criteria 

इस योजना का पंजीकरण करने के लिए सरकार ने किसानो के लिए कुछ पात्रताएं निर्धारित की है जिनको जानने के बाद जो किसान इस योजना के पात्र है वो इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है |

  1. आवेदक किसान हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए |
  2. आवेदक किसान का किसी भी बैंक में खाता होना चाहिए |
  3. आवेदक किसान के पास अपनी जमीन का पूरा विवरण होना चाहिए |

Meri Fasal Mera Byora Registration 2023 Last Date

यदि आप मेरी फसल मेरा ब्यौरा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो आपको इसकी लास्ट डेट के बारे में पता होना भी बहुत जरुरी है जिसका अलग अलग विवरण फसल के अनुसार होगा | फसल के अनुसार मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि का विवरण इस प्रकार है |

फसल का नाम खरीद की लास्ट डेट
सरसों 15 अप्रेल 2023
गेंहूं 1 नवंबर 2023

Haryana Meri Fasal Mera Byora Online Registration 2023 

जैसा की आप सब जान चुके है की हरियाणा राज्य के हर किसान को मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना पर पंजीकरण करना बहुत जरुरी है तो इस योजना का ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया इस प्रकार है

  1. सबसे पहले मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना की ऑफिसियल वेबसाइट fasal.haryana.gov.in पर जाये | 
  2. अब आपके सामने होम पेज खुलेगा |
  3. होम पेज पर आपको ‘किसान पंजीकरण हरियाणा क्लिक करे’ का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करे |
  4. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आप अपना मोबाइल नम्बर और केपजा कोड दर्ज करे |
  5. अब लॉग इन के विकल्प पर क्लिक करे |
  6. अब आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा वह नए पेज में खुले ओटीपी बॉक्स में दर्ज करे |
  7. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा |
  8. यह आवेदन फॉर्म चार चरणों का होगा |
  9. पहले चरण में आपको अपनी खुद की सारी डिटेल आधार नंबर,नाम,पता आदि सही सही भरना है और जारी रखे विकल्प पर क्लिक करना है |
  10. अब आपके सामने दूसरे चरण का पेज खुलेगा जिसमे अपने खेत या मुरब्बे का खसरा नुबेर भरना है और जारी रखे के विकल्प पर क्लिक करना है |
  11. अब आपके सामने तीसरे चरण का पेज खुलेगा जिसमे आपको अपने बैंक अकाउंट से संबंधित साडी जानकारी भरनी है और जारी रखे के विकल्प पर क्लिक कर देना है |
  12. अब आपके सामने चौथे चरण का पेज खुलेगा जिसमे आपको अपनी नज़दीकी सरकारी मंडी का विवरण देना है |
  13. अब अंत में आप सबमिट के विकल्प पर क्लिक करे |
  14. अब आप मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना में सफलतापूर्वक पंजीकृत हो चुके है आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा जो आपको इस योजना में लॉगिन करने के काम आएगा |

fasal.haryana.gov.in Login

यदि आप मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना का ऑनलाइन आवेदन कर चुके है और लॉगिन करना चाहते है तो आप इस प्रक्रिया से लॉगिन कर पाएंगे |

  1. सबसे पहले आपको इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. उसके बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा |
  3. होम पेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है |
  4. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपसे यूजर आईडी और पासवर्ड माँगा जायेगा जो ऑनलाइन आवेदन करने के बाद मिला था वह दर्ज करे |
  5. अब निचे दिए गए लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करे |
  6. इस प्रकार आप इस योजना में लॉगिन कर पाएंगे |

Meri Fasal Mera Byora Registration Form Print 

यदि आप इस योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्रिंट करना चाहते है तो इस प्रक्रिया से आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्रिंट कर पाएंगे

  1. सबसे पहले आपको इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. उसके बाद होम पेज खुलेगा जिसमे ‘किसान अनुभाग’ के विकल्प पर क्लिक करे |
  3. अब आगे एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको ‘पंजीकरण प्रिंट हरियाणा’ के विकल्प पर क्लिक करना है |
  4. अब एक पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना नाम,मोबाइल नंबर,बैंक अकाउंट डिटेल आदि दर्ज करना है |
  5. अब निचे दिए गए प्रिंट करे के विकल्प पर क्लिक करे |
  6. अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा जिसका आप प्रिंट आउट निकाल सकते है |

Meri Fasal Mera Byora Bank Details Change

यदि आप आवेदन करते समय दिए गए बैंक अकाउंट डिटेल को बदलना चाहते है तो आप इस प्रक्रिया से बैंक एक्सेंट डिटेल को बदल सकते है

  1. सबसे पहले आप इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये |
  2. होम पेज खुलेगा उसमे किसानं अनुभाग का चयन करे |
  3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे बैंक विवरण बदले के विकल्प पर क्लिक करे |
  4. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपसे पहले पुराने बैंक अकाउंट की डिटेल मांगी जाएँगी वो दर्ज करे और उसके बाद आप नए बैंक अकाउंट की डिटेल दर्ज करे |
  5. अब आप सबमिट के विकल्प पर क्लिक करे |
  6. आप बैंक अकाउंट डिटेल को बदल चुके है |

Meri Fasal Mera Byora Yojana FAQs

1. Meri Fasal Mera Byora किसके द्वारा शुरू किया गया ?

मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री मनोहरलाल जी खटटर के द्वारा शुरू किया गया |

2. मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना का उद्देश्य क्या है ?

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना का उद्देश्य किसानो को उनकी फसल का उचित मूल्य देना और किसान की किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान जल्दी से जल्दी करना है | इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो की आय में बढ़ोतरी करना है और समय समय पर किसान को खेती की सूचनाएं देना है |

3. मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना में कौन कौन पंजीकरण कर सकता है ?

मेरी फसल मेरा योजना में हरियाणा राज्य का कोई भी किसान पंजीकरण कर सकता है | इसके साथ ही इस योजना में वो किसान भी पंजीकरण कर सकते है जो हरियाणा राज्य के पड़ोसी राज्य के है लेकिन उनकी जमीन हरियाणा राज्य में है |

4. मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना में पंजीकरण करने का माध्यम क्या है ?

इस योजना में पंजीकरण करने का माध्यम ऑनलाइन है |

Official Website – Click Here

For more updates visit – Sahayataportal.in

Leave a Comment