भारत का नया बजट होगा पेश, जानिए आम आदमी को क्या फायदा मिलेगा 2023 के बजट में

भारत देश की केंद्र सरकार 1 फरवरी 2023 को बजट पेश करने जा रही है | देश की वित् मंत्री निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का पांचवा बजट भाषण संसद में सुनाने जा रही है | यह बजट पांचवी बार पेश होने जा रहा है जो 2024 में होने वाले चुनावों में अहम् भूमिका निभाएगा | इस बार बजट में देश के सभी नागरिक बहुत बड़ी घोषनाओं का इंतज़ार कर रहे है चाहे वह कर्मचारी हो या किसान हो | यह 2024 के चुनाव से पहले पेश होने वाला अंतिम बजट है |

India Budget 2023 Expectations, Union Budget 2023-24

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी के लिए यह बजट बहुत ही खास है और सरकार को चुनाव में वोट प्रदान करने वाला यह अंतिम बजट होगा जो सरकार को काफी मजबूत करेगा | यह बजट 1 फरवरी को 11 बजे संसद में पेश किया जायेगा | इस बार पेश होने वाले बजट का इंतज़ार देश के हर नागरिक को है |

पिछले दो तीन सालों में फैली कोरोना महामारी की वजह से देश में हर चीज़ महँगी हो गयी थी जिससे आर्थिक स्थिति से कमजोर लोग अपने घर का काम चलने में भी असमर्थ हो गए है | घर में लेन वाले LPG गैस सिलेंडर की कीमत भी 1100 रूपये हो गयी | अब आरती स्थिति से कमजोर लोग इस बजट में गैस की कीमत कम करने की उम्मीद जता रहें है और मोदी सरकार से उम्मीद कर रहें है |

Union Budget 2023 Highlights

साथ ही देश की जनता इस समय बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल की कीमत भी कम करने की उम्मीद जता रही है जो इस समय चरम शिखर पर है | वर्तमान समय में पेट्रोल की कीमत 100 रूपये से ज्यादा और डीजल की कीमत 90 रूपये से 100 रूपये तक हो गयी है | देश का हर नागरिक यह उम्मीद कर रहा है की इस बार बजट में मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमत कम होंगी |

घर का जरूरतमंद सामान भी बहुत महंगा होता जा रहा है | 1 फरवरी को केंद्र सरकार द्वारा पेश होने वाले बजट में देश का नागरिक घरेलु सामान की कीमत पर लगने वाले टैक्स को हटाकर रेट कम करने की उम्मीद कर रहा है | यह बजट 1 फरवरी को 11 बजे संसद भवन में जनता के सामने पेश किया जायेगा जिसमे बहुत से टैक्स हटकर सामान की कीमते कम होने की उम्मीद है |

देश के गरीब नागरिको के बच्चों की पढाई के लिए सुविधाओं को और अधिक बढ़ने और शिक्षा पर प्रदान किये जाने वाले लोन की राशि को बढ़ने और उस पर ब्याज दर को कम करने की उम्मीद देश का हर युवा कर रहा है जिससे देश का हर छात्र अपनी पढाई को पूरा कर सके और अपने मनचाहे क्षेत्र में नौकरी प्राप्त कर सके |

India New Budget 2023 In Hindi

देश का किसान वर्ग केंद्र सरकार दद्वारा पेश किये जाने वाले बजट में खेती से सम्बंधित बहुत सी योजनाओं को शुरू करने की उम्मीद कर रहा है जिससे किसान वर्ग को फायदा मिले और किसान की आर्थिक स्थिति ठीक हो | किसानों के लिए सरकार हमेशा प्रयासरत है और इस बजट में किसानों के लिए बहुत सी योजनाये और लोन के विषय में भी सरकार विचार कर रही है ऐसी उम्मीद देश के हर छोटे और बड़े किसान को है और सभी किसान इस बजट को पेश होने का इंतज़ार कर रहा है |

देश के बेरोजगार युवा जो रोजगार के लिए दर दर भटक रहें है वो भी इस बजट में सरकार से यहीं उम्मीद कर रहें है की मोदी सरकार इस बार बेरोजगारों के लिए बहुत सी भर्तियों की घोषणा करेगी और निजी क्षेत्र में भी रोजगार के क्षेत्र में बहुत से बड़े बड़े उद्योग संचालित करने की घोषणा करेगी |

देश में मिडिल क्लास के नागरिक टैक्स में भी छुट की उम्मीद सरकार से कर रहें है की इनकम टैक्स में सरकार काफी हद तक छुट देने की घोषणा करेगी जिससे देश में नौकरी करने वाले सभी कर्मचारियों और आम आदमी को भी फायदा मिलेगा | टैक्स में छुट की घोषणा करने से देश में बहुत सी वस्तुएं सस्ती होंगी जिसे देश का कमजोर से कमजोर व्यक्ति भी खरीदने में समर्थ होगा |

Official Website Click Here
For More Updates Visit Sahayata Portal

Leave a Comment