राजस्थान अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 आवेदन प्रक्रिया, फॉर्म, लास्ट डेट, पात्रता, जरुरी दस्तावेज

Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana Online Registration, Application Form, Eligibility Criteria, Required Documents at Official Website On This Page.

Rajasthan Ambedkar  DBT Voucher Yojana 2023 की शुरुवात आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए की गयी है| जो भी छात्र या छात्रा स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपने घर से दूर रहते है इस योजना के तहत उन विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की जाएगी| डीबीटी वाउचर योजना 2023 के द्वारा एससी, ओबीसी, एसटी, एमबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा| राजस्थान अम्बेडकर DBT Voucher योजना ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन 2023 में आवेदन कर आप भी इस योजना के लाभ को प्राप्त कर सकते है | इस लेख के द्वारा अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना पंजीकरण,पात्रता,जरुरी दस्तावेज,लाभ,उद्देश्य,जरुरी तारीख आदि के बारें में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे तो आप इस आर्टिकल के साथ अंत तक जुड़ें रहें और Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana के बारें में पूरी जानकारी प्राप्त करें |

राजस्थान अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 

राजस्थान अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 की शुरुवात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा की गयी| वित्तीय वर्ष 2021-2023 के बजट के भाषण के दौरान इस योजना की घोषणा की गयी| राजस्थान अम्बेडकर DBT Voucher योजना 2023 का लाभ जो विद्यार्थी आरक्षित वर्ग से है उनको ही मिलेगा जो भी विद्यार्थी स्नातक या  स्नातकोत्तर की शिक्षा को ग्रहण करने के लिए अपने घर से या अपने शहर से दूर रहते है यह योजना उन छात्र या छात्रों के लिए शुरू की गयी है| अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के द्वारा उन विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता का प्रावधान दिया जायेगा| सरकार द्वारा विद्यार्थियो को 500 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की धनराशि दी जाएगी| इस राशि का लाभ उन्हें जाति वर्ग के आधार पर निर्धारित मात्रा में दिया जायेगा| राजस्थान अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 का लाभ केवल विद्यार्थियों को 5 वर्ष ही मिलेगा| राजस्थान अम्बेडकर DBT Voucher योजना ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन 2023 में आप भी अपना रेजिस्ट्रेशन करवाकर इस योजना के लाभ को प्राप्त कर सकते है|

Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 Overview

योजना का नाम राजस्थान अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना
किसके द्वारा शुरू की गयी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा
वर्ष 2023
लाभ विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता मिलना
लाभार्थी स्नातक या स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए घर से दूर रहने वाले विद्यार्थी
विभाग सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग
रेजिस्ट्रेशन ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in

राजस्थान अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 उद्देश्य 

राजस्थान अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 के द्वारा विद्यार्थियों को अनेक लाभ मिलते है| इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्र एवं छात्रों की आर्थिक सहायता में मदद करना है| जो भी विद्यार्थी उच्च शिक्षा को प्राप्त करने के लिए या स्नातक या स्नातकोत्तर की शिक्षा को ग्रहण करने के लिए अपने घर को छोड़ किसी अन्य स्थान पर जाता है तो उसे सरकार के द्वारा इस योजना के तहत आर्थिक लाभ मिलता है| सरकार द्वारा शिक्षा के स्तर को बढ़ाने डीबीटी वाउचर योजना 2023 को शुरू किया गया है| इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि सीधे ही आपके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाती है| आप भी राजस्थान अम्बेडकर DBT Voucher योजना 2023 में अपना रेजिस्ट्रेशन अवश्य करवाए|

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 आवश्यक दस्तावेज 

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 में अगर आप आवेदन करना चाहते है तो आपके पास दस्तावेज होने अनिवार्य है अन्यथा आप इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते है| योजना के रेजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्न है|

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक के खाते की पासबुक
  • मार्कशीट ( अंतिम वर्ष की )
  • किराये के माकन की रशीद का प्रमाण

Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana Eligibility Criteria 

डीबीटी वाउचर योजना 2023 के अंतर्गत आप आवेदन करते है तो ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन के लिए सरकार द्वारा पात्रताएं निर्धारित की गयी है जो निम्न प्रकार है|

  • आवेदक राजस्थान का स्थायी सदस्य होना आवश्यक है |
  • रेजिस्ट्रेशन करने वाला विद्यार्थी स्नातक या स्नातकोत्तर की शिक्षा के लिए घर से दूर रह रहा हो |
  • सरकार के द्वारा केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी आदि के लिए ही इस योजना को लागु किया गया है |
  • आवेदन करने वाले विद्यार्थी के गत वर्ष के परीक्षा परिणाम में 75% अंक होने अनिवार्य है |
  • अगर आप एसटी, एससी वर्ग से है तो आपके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए |
  • आवेदन करने वाला विद्यार्थी अगर ओबीसी वर्ग से है तो उसके परिवार की वार्षिक आय 1.5 लाख से अधिक नहीं होने चाहिए |
  • ईडब्ल्यूएस के विद्यार्थियों के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये निर्धारित की गयी है |

राजस्थान अम्बेडकर DBT Voucher योजना आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान अम्बेडकर DBT Voucher योजना ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन 2023 में अगर आप भी आवेदन करना चाहते है एवं इस योजना  के लाभ को प्राप्त करना चाहते है तो Online Apply करने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे एवं अपना रेजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक करवाए|

  1. सबसे पहले आप ऑफिसियल वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in पर जाएँ |
  2. आपकी स्क्रीन पर राजस्थान अम्बेडकर DBT Voucher योजना का होम पेज ओपन हो जायेगा |
  3. आप जनाधार एवं भामाशाह आईडी के द्वारा लॉगिन कर सकते है |
  4. इसके बाद रेजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा |
  5. आवेदन पत्र में अपनी सम्पूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे |
  6. निचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक कर दे |
  7. अब आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूरा हो चूका है |
Official Website  Click Here
For More Updates Visit  Sahayataportal.in

Leave a Comment