प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शुरू, गर्भवती महिलाओं को मिलेगी फ्री इलाज और जाँच की सुविधा

{PMSMA} Pradhanmantri Surakshit Matritva Abhiyan Apply Online, Registration, Benefits, Eligibility Criteria, Required Documents at Official Website pmsma.mohfw.gov.in On This Page.

हमारे देश में आर्थिक स्थिति से कमजोर महिलाओं को प्रसव से पहले हर महीने की 9 तारीख को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों और सरकारी अस्पतालों में फ्री में जाँच करवाने और इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान योजना की शुरुवात की गयी है | PMSMA Yojana के शुरू होने से देश की गरीब और कमजोर वर्ग की गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल पाएंगी | आज आप इस लेख के माध्यम से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान योजना के आवेदन, लाभ, उद्देश्य, पात्रता, उपलब्ध सुविधाएँ, जरुरी दस्तावेज आदि के बारें में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे तो आप इस आर्टिकल के साथ अंत तक जुड़ें रहें |

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान 2023

PMSMA की शुरुवात हमारे देश की केंद्र सरकार द्वारा की गयी है | देश में गरीब और कमजोर वर्ग की बहुत सी महिलाएं ऐसी है जो गर्भवती हो जाने के बाद आर्थिक स्थिति से कमजोर होने के कारण समय पर स्वास्थ्य  की  जाँच नहीं करवा पाती और उनको प्रसव के समय तक बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है ऐसी महिलाओं के लिए Pradhanmantri Surakshit Matritva Abhiyan की शुरुवात की गयी है | प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत देश की कोई भी पात्र गर्भवती महिला अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और हॉस्पिटल हर महीने की 9 तारीख को अपने स्वास्थ्य की जाँच करवा सकती है और इलाज करवा सकती है | प्रसव के समय जरुरत पड़ने पर पात्र महिलाओं को बड़े बड़े हॉस्पिटल में इलाज करवाने की सुविधा भी केंद्र सरकार द्वारा इस अभियान के तहत प्रदान की जाती है | प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के माध्यम से कोई भी महिला इलाज और जाँच फ्री में करवा पायेगी | प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान योजना को सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने इसका जिम्मा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को सोंपा है |

Pradhanmantri Surakshit Matritva Abhiyan Key Details

अभियान का नाम Pradhanmantri Surakshit Matritva Abhiyan
किसके द्वारा शुरू किया गया केंद्र  सरकार द्वारा
शुरू करने का उद्देश्य गरीब और कमजोर वर्ग की गर्भवती महिलाओं को इलाज और जाँच की सुविधा फ्री में प्रदान करना
लाभार्थी देश की गर्भवती महिलाएं
श्रेणी केंद्र सरकार की योजना
आवेदन मोड ऑफलाइन
वर्ष 2023
सम्बंधित विभाग केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
आधिकारिक वेबसाइट pmsma.mohfw.gov.in

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के लाभ

देश में शुरू किये गए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान से देश की महिलाओं को जो लाभ प्राप्त होंगे उनका विवरण इस प्रकार है |

  1. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज और जाँच की सुविधा फ्री में प्रदान की जाएगी |
  2. हर हर महीने की 9 तारीख को सभी गर्भवती महिलाएँ अपनी स्वास्थ्य जाँच और इलाज करवा सकती है |
  3. इस अभियान के माध्यम से देश की पात्र महिलाएं हीमोग्लोबिन टेस्ट, खून की जाँच, शुगर जाँच, ब्लड प्रेशर और वजन एवं और अन्य जाँच फ्री में करवा सकती है |
  4. देश की गरीब और कमजोर वर्ग की गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी |
  5. इस अभियान के माध्यम से गर्भवती महिला और उसके पैदा होने वाले बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जायेगा |
  6. देश में मातृत्व मृत्यु दर में कमी आएगी |
  7. गरीब महिलाओं को भी अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल पाएंगी |
  8. ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को इस अभियान का लाभ प्रदान किया जायेगा |

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के उद्देश्य 

देश में शुरू किये गए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है देश में बहुत से परिवार गरीब और कमजोर वर्ग से भी है जिनकी महिलाएं गर्भवती होने पर कोई काम नहीं कर पाती है और उनके पास पैसे की कमी होने के कारण वे अपनी स्वास्थ्य की जाँच समय पर नहीं करवा पाती है जिसके कारण उन महिलाओं को प्रसव के समय तक बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और जीवन का खतरा भी बना रहता है ऐसी महिलाओं को हर महीने की 9 तारीख को किसी भी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में स्वास्थ्य की जाँच और कोई बीमारी होने पर उसका इलाज फ्री में प्रदान करना है और साथ ही प्रसव के समय जरुरत पड़ने पर बड़े अस्पतालों में भी इलाज की सुविधा प्रदान करना है |

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के लिए पात्रता 

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए इस अभियान के लिए निर्धारित की गयी पात्र्ताओं का विवरण इस प्रकार है |

  1. गर्भवती महिलाएं ही इस अभियान का लाभ लेने की पात्र है |
  2. देश की गरीब और कमजोर वर्ग की महिलाएं इस योजना की पात्र है |
  3. देश की ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिएं इस अभियान का लाभ लेने की पात्र है |
  4. इस अभियान के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं के पास  सभी जरुरी दस्तावेज पुरे होने चाहिए |

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के लिए जरुरी दस्तावेज 

देश की महिलाएं जो प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का लाभ लेने की पात्र है तो उन महिलाओं को इस अभियान के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए जिन जरुरी दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी उनका विवरण इस प्रकार है |

  1. परिवार राशन कार्ड
  2. पहचान पत्र
  3. आधार कार्ड
  4. मोबाइल नंबर
  5. पासपोर्ट साइज़ फोटो ‘
  6. पता

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के लिए पंजीकरण करने की प्रक्रिया 

यदि आप प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का लाभ लेने के लिए पात्र है और अपना पंजीकरण करना चाहते है तो इस प्रक्रिया के माध्यम से आसानी से Pradhanmantri Surakshit Matritva Abhiyan Registration पूरा करें |

  1. आप अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या हॉस्पिटल में जाएँ |
  2. वहां जाकर आप प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के बारे में वहां उपस्थित अधिकारीयों और कमचारियों से जानकारी लें |
  3. वहां से आप प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें |
  4. उस आवेदन फॉर्म में मांगी गयी सभी डिटेल्स सही सही दर्ज करें |
  5. अब आप इस आवेदन फॉर्म के साथ मांगे गए सभी दस्तावेज सलंगन करें |
  6. अब आप इस आवेदन फॉर्म को उसी स्वास्थ्य केंद्र में जमा करवा दें |
  7. अब आप प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आवेदन पूरा कर चुकी है आपको जल्दी ही इसके लाभ प्राप्त होंगे |
Official Website Click Here
For Latest Updates Sahayataportal.in

Leave a Comment