राजस्थान बजट 2023 : अनाथ बच्चों को नौकरी, किराये में छूट, मुफ्त राशन, फ्री बिजली, LPG में राहत

राजस्थान बजट 2023 हुआ जारी यहाँ जाने बजट में क्या क्या मिला प्रदेश के नागरिकों को | इस लेख के माध्यम से स्वास्थ्य,राशन,नौकरी,नयी योजनायें,नए जिले,कॉलेज आदि की पूरी जानकारी | राजस्थान बजट 2023 में छात्रों,महिलाओं और आम नागरिकों को मिले लाभ की सारी सूचि जाने इस लेख के माध्यम से | राजस्थान बजट 2023 साधारण और सरल भाषा में बजट की पूरी जानकारी यहाँ से जाने |

मुख्यमंत्री चिरजीवी योजना की राशि को 10 लाख से बढाकर 25 लाख की गयी 

आज 10 फरवरी को जारी किये 2023 के बजट की में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की राशि को 10 लाख से बढाकर 25 लाख रूपये करने की घोषणा की गयी है | इस राशि को बढ़ने की घोषणा राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत ने की है | साथ ही EWS समुदाय के नागरिकों को भी चिरंजीवी योजना का लाभ फ्री में देने की घोषणा की गयी है |

गरीब नागरिकों को मिलेगा फ्री में राशन 

राज्य के गरीब परिवार के नागरिकों को फ्री में खाना उपलब्ध करवाया जायेगा | इसकी घोषणा भी आज राज्य सरकार द्वारा जारी किये बजट में की गयी है | अब राज्य का कोई भी गरीब नागरिक भूखा नहीं सोयेगा इस बात पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री जी ने यह घोषणा की है |

100 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी 

राजस्थान राज्य का कोई भी नागरिक यदि 100 यूनिट तक बिजली अपने घर में खर्च करता है तो अब सरकार की और से 100 यूनिट बिजली को फ्री किया गया है | पहले 50 यूनिट तक बिजली फ्री थी जिसको आज के बजट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बढाकर 100 यूनिट करने की घोषणा की है |

कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को सरकारी नौकरी दी जाएगी 

कोरोना काल के समय जिन बच्चों के माता पिता की कोरोना महामारी के कारण मौत हो गयी थी ऐसे अनाथ बच्चों को अब राज्य सरकार द्वारा सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी | सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली नौकरी उन बच्चों की शेक्षणिक योग्यता पर निर्भर करेगी | इसकी घोषणा राजस्थान बजट 2023 में मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत ने की है |

महिलाओं को रोडवेज बसों में यात्रा पर 50 % किराएँ में छुट मिलेगी 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत ने आज बजट में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है | मुख्यमंत्री जी ने घोसना अकी है की यदि कोई भी महिला सरकार बस में यात्रा करती है तो उसको किराएँ में 50 % की छुट प्रदान की जाएगी | पहले यह छुट 30 % थी जिसको बजट 2023 में बढाकर 50 % कर दिया गया है |

Leave a Comment