राजस्थान राज्य के लिए खुशखबरी : 19 नए जिले और 3 संभाग बनने की घोषणा, अब 33 की जगह होंगे 52 जिलें देखें लिस्ट

राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत ने आज विधानसभा में राज्य में 19 नए जिले और 3 नए संभाग बनाने की घोषणा की है | अब राजस्थान में 33 की जगह 52 जिलें और 10 संभाग होंगे | आज विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की है | राजस्थान राज्य के लिए यह एक बहुत बड़ी घोषणा है क्योंकि राज्य में नए जिले बनने से हर क्षेत्र का अच्छा विकास होगा और हर क्षेत्र विकसित होगा |

राजस्थान में अब 33 की जगह होंगे 52 जिले 

राजस्थान राज्य में अब 19 नए जिले बनेगे ओए 3 संभाग भी नए बनाये जायेंगे | राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज विधानसभा में नए जिलों की घोषणा की है | राजस्थान सरकार नए जिलें बनाने के लिए 2 हजार करोड़ रूपये खर्च करेगी जिससे इन जिलों को बनाया जायेगा और इन जिलों को विकसित किया जायेगा | नए जिले बनाने की घोषणा में सरकार ने बड़ा कदम बढाया है और साथ ही 3 नए संभाग बनाने की भी घोषणा की है | नए जिले बनने से हर क्षेत्र के नागरिकों के जिला स्तर नजदीक होंगे जिससे कोई भी कार्य के लिए राज्य के नागरिकों को दूर नहीं जाना पड़ेगा |

राज्य में अब 7 की जगह होंगे 10 संभाग 

विधानसभा में आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 3 नए संभाग बनाने की भी घोषणा की है | जैसा की सभी विदित है की पहले राजस्थान में 7 संभाग थे लेकिन अब 3 और बढाकर सरकार द्वारा 10 संभाग कर दिए गए है | नए संभाग बनाने से राजस्थान के हर क्षेत्र में अच्छा विकाश होगा और शिक्षा का स्तर बढ़ पायेगा | राज्य में बड़े संभाग होने के कारण पुरे संभागीय क्षेत्र के कार्यभार को सँभालने में काफी परेशानी होती थी अब नए संभाग बनने से संभागीय क्षेत्र भी छोटे हो जायेंगे जिससे कार्य आसानी से हो पाएंगे |

राजस्थान में बनने वाले नए जिलों की सूचि 

राजस्थान राज्य में जिन जिलों को बनाने की घोषण हुई है उनका विवरण इस प्रकार है |

  1. बालोतरा
  2. अनूपगढ़
  3. डीग
  4. ब्यावर
  5. दुदू
  6. जयपुर उतर
  7. जयपुर दक्षिण
  8. जोधपुर पश्चिम
  9. जोधपुर पूर्व
  10. नीमकाथाना
  11. कोटपुतली
  12. गंगापुर सिटी
  13. केकड़ी
  14. सांचोर
  15. फलोदी
  16. सलुम्बर
  17. खेरतल
  18. शाहपुरा
  19. बहरोड़

राजस्थान में ये बनेंगे नए संभाग 

  1. बांसवाडा
  2. पाली
  3. सीकर

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें – Sahayataportal.in

Leave a Comment